Showing posts with label बुख़ारी शरीफ - हिंदी. Show all posts
Showing posts with label बुख़ारी शरीफ - हिंदी. Show all posts

हुज़ूरﷺ पर वही के रुकने का हाल

इब्ने शहाब ने कहा की अबू सलमा बिन अब्दुर रहमान ने मुझे खबर दी की हज़रत जाबीर बिन अब्दुल्लाह अंसारी रदिअल्लाहु अन्हु वही के रुकने का हाल बयान कर रहे थे उन्होंने कहा, जिस वक़्त मैं (नबी) जा रहा था तो मैंने आसमान से एक आवाज़ सुनी, मैंने नज़र उठायी तो मैंने देखा की वोही फ़रिश्ता था, जो मेरे पास गार-ए-हिरा में आया था वो आसमान और ज़मीन के दरमियान कुरसी पर बैठा था, मैं उससे मार'ऊब हो कर लौट आया।

मैने कहा मुझे चादर ओढ़ा दो, फिर अल्लाह त'आला ने यह आयत नाज़िल फ़रमायी, ऐ कम्बल पोश पैगम्बर उठो और लोगों को डराओ, अपने रब की अज़मत बयान करो, अपने लिबास को साफ़ सुथरा रखो और बुतों से अलग रहो।

फ़िर बा कसरत वही का नुज़ूल हुवा और लगातार वही आने लगी।

अबदुल्लाह बिन युसूफ और अबू सौलेह ने (लैस से रिवायात में) यह्-या बिन बाकीर की मुतबे'अत की और हेलाल बिन रवाद ने (इब्ने शहाब) ज़ोहरी से रिवायात में अक़ील की मुतबे'अत की है, यूनूस और म'ओमार ने फावदा की जगह बावद्रा बयाँ किया (यानि नबी-ए-करीम सल्लल्लाहु अलैहिवसल्लम का दिल कपकपा रहा था, की बजाये कहा है की, नबी-ए-करीम सल्लल्लाहु अलैहिवसल्लम के कांधो के दरमियान गोश्त कपकपा रहा था)

📕»» बुख़ारी शरीफ, किताबुल वही, हदीस नंबर- 4 #सहीह हदीस
-------------------------------------------------------
🖌पोस्ट क्रेडिट - शाकिर अली बरेलवी रज़वी व अह्-लिया मोहतरम
📌 हिंदी हदीस पोस्ट पढ़ने के लिए क्लिक करिये ⬇

https://MjrMsg.blogspot.com/p/bukhari-shareef-hindi.html

हुज़ूरﷺ पर पहला वही आने का बयान

हज़रत उम्मुल मोमिनीन हज़रात आयेशा रदिअल्लाहु अन्हा से रिवायात है की उन्होंने फ़रमाया के सबसे पहली वही जो रसूलल्लाह सल्लल्लाहु अलैहिवसल्लम पर उतरनी शुरू हुवी, वह अच्छे ख़्वाब थे जो बा-हालते नींद नबी-ए-करीम सल्लल्लाहु अलैहिवसल्लम देखते थे।

चुनांचे जब भी नबी-ए-करीम सल्लल्लाहु अलैहिवसल्लम ख़्वाब देखते तो वह सुबह की रौशनी की तरह ज़ाहिर हो जाता। फिर तन्हाई से नबी-ए-करीम सल्लल्लाहु अलैहिवसल्लम को मोहब्बत होने लगी और गार-ए-हिरा में तनहा रहने लगे और क़ब्ल इसके के घर वालों के पास आने का शौक़ हो, वहां तहनास किया करते, तहनास से मुराद कई रातें इबादत करना है और उसके लिये तोशा साथ ले जाते (यानी खाने-पीने का सामान ले जाते) फिर हज़रत ख़दीजा रदिअल्लाहु अन्हा के पास वापस आते और इसी तरह तोशा ले जाते यहां तक की जब नबी-ए-करीम सल्लल्लाहु अलैहिवसल्लम गार-ए-हिरा में थे वही का नुज़ूल हुआ।

चुनांचे नबी-ए-करीम सल्लल्लाहु अलैहिवसल्लम के पास फ़रिश्ता आया और कहा पढ़िये, नबी-ए-करीम सल्लल्लाहु अलैहिवसल्लम ने फ़रमाया की मैंने कहा मैं पढ़ने वाला नहीं हूँ, नबी-ए-करीम सल्लल्लाहु अलैहिवसल्लम बयान करते हैं की मुझे फ़रिश्ते ने पकड़ कर ज़ोर से दबाया यहां तक की मुझे तकलीफ महसूस हुयी, फिर मुझे छोड़ दिया और कहा पढ़िये ! मैंने कहा मैं पढ़ने वाला नहीं हूँ, फिर दूसरी बार मुझे पकड़ा और ज़ोर

हुज़ूरﷺ पर वही किस तरह नाज़िल होती थी ?

सैय्यदा आयेशा रदिअल्लाहु अन्हा फ़रमाती हैं कि हारिस बिन हेशाम ने पुछा या रसूलल्लाह सल्लल्लाहु अलैहिवसल्लम आप पर वही किस तरह नाज़िल होती है?

रसूल-ए-करीम सल्लल्लाहु अलैहिवसल्लम ने फ़रमाया कभी तो घंटे की आवाज़ की मानिंद और वह मेरी तबियत पर बहुत गिरां होती है फिर जब वह पैग़ाम याद कर लेता हूँ तो यह कैफ़ियत ख़त्म हो जाती है और कभी फ़रिश्ता इंसान की सूरत में मेरे पास आता है और मुझसे हम-कलाम होता है और और जो वह कहता है उसे याद कर लेता हूँ।

सैय्यदा आयेशा रदिअल्लाहु अन्हा का कहना है कि मैंने कड़ाके की सर्दी में आप सल्लल्लाहु अलैहिवसल्लम पर वही नाज़िल होती देखी, जब वही मौक़ूफ़ हो जाती तो आप सल्लल्लाहु अलैहिवसल्लम की पेशानी से पसीना बह निकलता।

📕»» बुख़ारी शरीफ, किताबुल वही, हदीस नंबर- 2 #सहीह हदीस
--------------------------------------------------------
🖌पोस्ट क्रेडिट - शाकिर अली बरेलवी रज़वी व अह्-लिया मोहतरमा

📌 हिंदी हदीस पोस्ट पढ़ने के लिए क्लिक करिये ⬇

https://MjrMsg.blogspot.com/p/bukhari-shareef-hindi.html

आमाल का दारो-मदार निय्यत पर

हज़रात उमर बिन खत्ताब रदिअल्लहु अन्हु से रिवायत है रसूलल्लाह सल्लल्लाहु अलैहिवसल्लम ने फ़रमाया आमाल का दारो-मदार निय्यत पर है। हर शख़्स को वोही मिलेगा जिसकी उसने निय्यत की। चुनांचे जिसने हिज़रत दुनिया कमाने या औरत से निकाह करने के लिए की तो उसकी हिजरत उसके लिये है जिस मक़सद के लिए हिजरत की।

📕»» बुख़ारी शरीफ, किताबुल वही, हदीस नंबर- 1 #सहीह हदीस
--------------------------------------------------------
🖌पोस्ट क्रेडिट - शाकिर अली बरेलवी रज़वी व अह्-लिया मोहतरमा

📌 हिंदी हदीस पोस्ट पढ़ने के लिए क्लिक करिये ⬇
https://MjrMsg.blogspot.com/p/bukhari-shareef-hindi.html